मोबाइल झपटमारी की घटना का पर्दाफाश कर 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Adwang tuso a akusadu arestu kaybat nang mesolve ing insidenti ning mobile snatching.

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भांबरी तिराहे से मोहित पुत्र राजवीर निवासी मिर्जापुर थाना बड़गांव तथा समीर पुत्र इंतजार निवासी कुटबा माजरा थाना बड़गांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से झपटा गया सैमसंग एफ-15 5जी मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2026 को सुमित कुमार निवासी सुनेहटी खड़खड़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 मार्च की रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर नन्हेड़ा गाजी पुल के पास तीन अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अक्षित, जो वर्तमान में सहारनपुर जेल में बंद है, के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद लूटे गए मोबाइल को मोटरसाइकिल के यूटिलिटी बॉक्स में छिपाकर रखा गया था। आरोपी मोबाइल बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार तोमर, कांस्टेबल संजू, सतीश, गजेन्द्र सिंह एवं यशपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *