निजीकरण के विरोध में नगर निगम पर तालाबंदी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में चरमराई व्यवस्था

Lockout at Municipal Corporation in protest against privatization

सहारनपुर। सफाई कार्य को निजी कंपनियों के हाथों में सपना के विरोध में सफाई कर्मचारी उत्तेजित हो गए हैं और उन्होंने पूर्व घोषित घोषणा के मुताबिक आज से सफाई व्यवस्था ठप्प कर अपनी हड़ताल शुरू कर दी है और निगम के समस्त कार्यालय में तालाबंदी कर अपना विरोध जताया सफाई कर्मचारियों की पहले दिन की हड़ताल से ही शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई गयी।
नगर निगम द्वारा सफाई कार्य को निजी कंपनियों को दिए जाने के विरोध में समस्त सफाई कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं और आज पूर्व घोषणा के अनुसार निगम द्वारा इस पर कोई ठोस निर्णय न लिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी है और सफाई व्यवस्था को भी ठप्प कर दिया है। आपको बता दे कि विगत दिवस सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से महापौर डॉक्टर अजय सिंह व निगम अधिकारियों ने वार्ता की थी लेकिन उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया था इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल करने की घोषणा कर दी थी और उसी के मुताबिक आज सफाई कर्मियों ने नगर निगम के समस्त कार्यालय गैराज आदि पर तालाबंदी की और तालाबंदी करने के पश्चात वह लोग सफाई व्यवस्था को बंद कर हड़ताल कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह सफाई कर्मचारियों का शोषण करने का प्रयास है क्योंकि जब पूर्व में निगम द्वारा चल रही व्यवस्था से सफाई कर्मचारी संतुष्ट है तो ऐसे में निजी कंपनियों के हाथों में सफाई कार्य दिये जाने की क्या आवश्यकता है। धरने पर मौजूद सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक सफाई कार्य का ठेका निजी कंपनियों से वापस नहीं लिया जाता तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी और वह सफाई कार्य नहीं करेंगे आज सुबह से ही निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों की भारी भीड़ जुटी थी जिसको देखने का अधिकारी भी सकते में आ गए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर आज पहले ही दिन देखने को मिला नगर के विभिन्न स्थानों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे मिले जिससे आमजन को भारी या सुविधा हो रही है। निगम और सफाई कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
धरना-प्रदर्शन में विनोद घावरी, सोनी आजाद, राहुल वाल्मीकि, ए. गफ्फार, महेंद्र बेदी, सुनील घाघट, राकेश, कमल किशोर चंचल, राजकुमार, गुरुदयाल सिंह, तौसीफ, ईश्वर, हिमांशु, रतन लाल, उदय महरून, राजकुमार चंदेल, सिद्धांत, संजय, अमित कुमार, मुनेश कुमार, दीपक, मांगेराम, भूरा आदिवाल, अमित अविनाश बिरला, आशू, शिवम, सचिन, संदीप सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *