जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ

Lactation Management Unit inaugurated at District Women's Hospital

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एल0एम0यू0) का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नवजात शिशु की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बच्चे को जीवन की स्वस्थ शुरुआत सुनिश्चित करने के लिये लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की गयी है। इसके तहत समय से पूर्व जन्में, कम वनज वाले तथा बीमार बच्चों के लिये प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि माँ का दूध नवजात शिशु के लिए सबसे उत्तम और सुरक्षित पोषण हैं। यह बच्चों को संक्रमणों से बचाने तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ्य होने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि यह लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट माताओं को उचित परामर्श, स्तनपान में सहयोग एवं दूध को सुरक्षित रुप से संग्रहित करने की सुविधा तथा भर्ती नवजात शिशुओं को सही तरीके से दूध पिलाने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस यूनिट में नवजात शिशुओं कि एस0एन0सी0यू0 या एम0एल0यू0 में भर्ती हैं, उसकी अपनी माँ का दूध संग्रहित किया जाता हैं। यह यूनिट नवजात शिशुओं के स्वस्थ होने और उनके जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। जिलाधिकारी ने उदघाटन के उपरान्त जिला महिला चिकित्सालय की एस0एन0सी0यू0, एम0एन0सी0यू0, मॉडलर ओ0टी0 एवं वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट करते हुए प्रशंसा कर बधाई दी।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक डा0 कुमुद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण, जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डा0 रविप्रकाश एवं जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका डा0 इन्द्रा सिंह, डा0 संजय कुमार यादव, डा0 मनदीप सिंह, डा0 नवदीप गुप्ता, डा0 आई0सी0 गुप्ता, मात्रिका रेखा, एम0एम0यू0 इंचार्ज प्रतिभा एवं चिकित्सालय प्रबंधन ईशा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *