सर्किट हाउस सभागार में आम क्रेता विक्रेता बैठक संपन्न

General buyer-seller meeting concludes at the Circuit House auditorium.

सहारनपुर। उपनिदेशक प्रशासनध्विपणन देवेन्द्र कुमार वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आम उत्पादकों, निर्यातकों, एफ पी ओ, एफ पी सी की आम क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा आयोजित किया गया जिसमें किसानों एवं निर्यातकों के मध्य सीधा संवाद व गुणवत्ता ग्रेडिंग व उत्तम आम की जानकारी व बेहतर व्यापार हेतु मंच प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेटध्सभापति कृषि उत्पादन मंडी समिति कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। सहायक कृषि विपणन अधिकारी राहुल यादव जी ने निर्यात के बारे में कृषक संगठनों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक आई के कुशवाहा द्वारा किसानों और निर्यातकों को बागवानी में कीट व रोग नियंत्रण के बारे में बताया गया। विशाल सैनी द्वारा निर्यात में एपीडा के महत्व के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम में 60 मेट्रिक टन के 5 एमओयू संपन्न कराए गए जिससे कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे एमओयू किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, एफपीओ को सशक्त बनाने तथा सहारनपुर जनपद से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कृषि विपणन विभाग एवं एपीडा द्वारा भविष्य में भी उत्पादकों और निर्यातकों के मध्य समन्वय स्थापित कर कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मंडी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, एपीडा से एसोसिएट विशाल सैनी, सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर मुकुल कुमार, मंडी निरीक्षक अनुज कुमार, मंडी निरीक्षक तरुण कुमार सहित एफपीओ प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, निर्यातक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *