इनर व्हील क्लब सहारनपुर सनराइज का पदस्थापना समारोह संपन्न, श्वेता शर्मा बनीं नई अध्यक्ष

Installation ceremony of Inner Wheel Club Saharanpur Sunrise concludes; Shweta Sharma becomes the new President.

सहारनपुर। इनर व्हील क्लब सहारनपुर सनराइज द्वारा श्पदस्थापना समारोह एवं मित्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में बड़े हर्ष, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी टीम का आधिकारिक रूप से पदस्थापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह में मुख्य और विशिष्ट अतिथियों के रूप में पी.डी.सी. सुजाता आहूजा, चंचल और जेड.सी.सी. हीनू सिंघल ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने क्लब द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और नई टीम को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई और उन्हें क्लब के नियमों के तहत पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई टीम में श्वेता शर्मा अध्यक्ष, रेशु मित्तल उपाध्यक्ष, सुनंदा जैन सचिव, तान्या गर्ग कोषाध्यक्ष, छवि गुप्ता आई.एस.ओ., काजल गर्ग संपादक बनायी गयी। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष महोदया श्वेता शर्मा ने क्लब की प्राथमिकताओं को सामने रखा। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी की ओर से आगामी सत्र में किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों और सामुदायिक कल्याण की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की मदद करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहेगा। समारोह के अंत में क्लब की वरिष्ठ सदस्यों और अतिथियों ने नई टीम को बुके भेंट कर हार्दिक बधाई दी। सभी ने नई कार्यकारिणी के लिए एक अत्यंत सफल, प्रगतिशील और सेवा भावना से भरे हुए वर्ष की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *