वार्ड-22 में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का हुआ शुभारंभ

Construction of a road costing ₹15 lakh inaugurated in Ward 22.

सहारनपुर। शहर के वार्ड-22 में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, नालियां एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद सुखबीर, साबिर, चमन सिंह चौहान, चन्द्रप्रकाश, आमीर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *