सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। मंगलवार को विकासखंड रामपुर मनिहारान के ग्राम सलेमपुर में विश्व हिंदू महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह महाराज द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा को मजबूती देने के उद्देश्य से चौधरी नरेंद्र कुमार उर्फ नीटू को पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें सनातन धर्म की विचारधारा से निरंतर जुड़ने और समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज का 55वां जन्म उत्सव रहा। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महाराज जी के जन्मदिवस को पूरे जनपद में बड़ी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाए। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल रहे। चौधरी ऋषिपाल पवार, मास्टर सुरेंद्र कुमार, डॉ. सोनू पवार, देश कुमार पिलखनी। चौधरी जसवीर (प्रधान, सलेमपुर), दीपक चौधरी (घसौती), जगदीश चौधरी, वेदपाल सिंह। चौधरी रामेश्वर, मांगेराम, सुंदर भाई, मनीष कुमार, अजय कुमार, मोनू कश्यप, सतीश धीमान, मांगेराम, लीलू कश्यप, धनगिरी चौधरी, अक्षय चौधरी, संदीप पवार और चौधरी राजू। भारती (नोरंगपुर) एवं रूमा (नंदपुर)। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म की रक्षा और संगठन के विस्तार का संकल्प लिया।
सीएम योगी के 55वें जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का लिया निर्णय