सहारनपुर। दानवीर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड सहारनपुर के मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता और महिला मंडल अध्यक्ष सुमन गर्ग ने सभी मंडल व जिला पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सुशोभित किया और सभी को नई जिम्मेदारियां सौंपी। अग्रवाल धर्मशाला सभागार में आयोजित बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से सेवा करना है। इसके बाद उन्होंने सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन गर्ग ने सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल के चेयरमैन विश्वनाथ गोयल द्वारा की गई। इस दौरान सहारनपुर मंडल के महामंत्री प्रवीण राठी और जिला अध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर सेवा भाव से जुड़े कार्य करता रहेगा, जिससे मंडल के सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाया जा सके। महिला मंडल चेयरमैन सविता ठाकुर और मंडल कोषाध्यक्ष व महिला जिला प्रभारी स्वाति गर्ग ने बताया कि आगामी माह में ट्रस्ट द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के अंत में जिला चेयरमैन अक्षय जैन और जिला संयोजक कार्तिक जैन ने बताया कि अगले महीने सेवा भाव के तहत एक भव्य छबील (प्याऊ) भी लगाई जाएगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल, महिला मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा जुनेजा, मंडल संयोजक स्वाति शर्मा, मंडल वरिष्ठ संगठन मंत्री मोनिका गोयल, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका कौर, जिला उपाध्यक्ष संध्या मित्तल, ममता राठौर, रीना गर्ग और श्रीया भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दानवीर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां