भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज, मोहित बेनीवाल ने किया उद्घाटन

BJP's two-day training campaign begins, inaugurated by Mohit Beniwal

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 एवं प्रशिक्षण में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सदस्य विधान परिषद मोहित बेनिवाल ने किया ओर प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा देश के सामने बाह्य चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी चुनौतियों को खत्म कर दिया है 2014 से पहले देश के अंदर कश्मीर के रास्ते आतंकवादी हमला करते थे चीनी सेना सीमा बढ़ाने का प्रयास करती थी हमारे देश के सेना के जवान का सर काट कर विदेशी सेना ले जाती थी डेमोक्रेसी बदलने के लिए फेंक करेंसी आती थी भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर करने के लिए बाह्य ताकत लगी रहती थी कांग्रेस पार्टी के नेता बात करने की बात कहते थे लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब बात नहीं होती अब सीधी सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर होता है देश के अंदर नक्सल वाद की बहुत बडी समस्या थी मोदी जी ने कहा था एक दिन देश के अंदर नक्सल वाद पुरी तरह समाप्त होगा इसी वर्ष 31 मार्च 2026 को भारत के अंदर नक्सल वाद पुरी तरह समाप्त हो चुका है प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना पर्यावरण को बढ़ावा देना देश हित मे कार्य करना 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना दुनिया में भारत की नम्बर एक अर्थव्यवस्था हो इस विचार को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने काम करना।
देश के अंदर प्रशिक्षण कीव्यवस्था है किसी पार्टी में वो है भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने की। इसी अवसर पर पार्टी के प्रशिक्षण प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल जिला प्रभारी डी के शर्मा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी राघव लखन पाल शर्मा विधायक मुकेश चौधरी कीरत सिंह देवेन्द्र नीम जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी पूर्व विधायक नरेश सैनी रविंद्र कुमार उवसीन महिपाल सिंह माजरा पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी विजेन्द्र कश्यप राजपाल सिंह मेलाराम पंवार मानवीय पुंडीर सुरेन्द्र शर्मा जिला के उपाध्यक्ष महामंत्री जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चौधरी सही प्रदेश क्षेत्र जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *