बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार

Cunning thief arrested along with the bike.

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
जानकारी के अनुसार गत 19 जुलाई को वादी विकास पुत्र सत्यपाल सिहं निवासी नवरंगपुर थाना बिहारीगढ जिला सहारनपुर ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा जिला महिला चिकित्सालय से वादी की दूकान से ग्राहक की मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
एसएसपी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी नेमचन्द सिहं के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा मुकदमें में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वाहन चोर अभियुक्त विकास उर्फ बौना पुत्र रामकला निवासी कांशीराम कालोनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मुकदमे में चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तारी, बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *