विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

The winning players were felicitated.

सहारनपुर। गत 15 से 20 जुलाई 2026 तक तक महाकुंभ जूडो राज्य स्तरीय चौंपियनशिप पैरा जूडो एकेडमी हजरतगंज लखनऊ में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में सहारनपुर के जूडो छात्रावास के खिलाड़ियों ने बेस्ट जूडोका खिलाड़ी खिताब व कैडेट चैंपियनशिप जीती। छात्रावास के विजयी खिलाड़ियों को राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी गयी तथा उनके द्वारा कहा गया कि खिलड़ियों की यह उपलब्धि अनुशासन व कठिन परिश्रम का परिणाम है तथा जूडो प्रशिक्षक पुनीत आर्य की भी प्रंशसा की। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक, आदेश, सुश्री भावना तोमर, जयेन्द्र कुमार, श्री गौरव कुमार, श्रीमती प्रियंका, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, शन्नी, आकाश, सुश्री प्रीति, रूपेश कुमार प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनांए दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *