सहारनपुर। शोभित सम-विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईसीटी एकेडमी द्वारा आयोजित ऑनलाइन आईबीएम स्किल्सबिल्ड इन एडवांस्ड आईटी स्किल्स सर्टिफिकेट कोर्स में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के उन्नत कौशलों से परिचित कराना रहा, ताकि वे तकनीकी क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित कर सकें।
इस ऑनलाइन आईबीएम स्किल्सबिल्ड इन एडवांस्ड आईटी स्किल्स सर्टिफिकेट कोर्स में सभी छात्र एवं छात्राओं ने दी गई समयावधि में कोर्स पूर्ण किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रेड ए-पल्स के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने सभी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उन्नत तकनीकी कौशल युवाओं के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाते हैं तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं।
शोभित विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईबीएम स्किल्सबिल्ड आईटी कोर्स में हासिल किया ए-पल्स ग्रेड