मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश दबोचे

Two Notorious Criminals Apprehended in Encounter

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरतार कर उनके कबजे से अवैध असलाह, मोबाइल फोन, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अ नुसार देर रात्रि थाना चिलकाना पुलिस ने उपनिरीक्षक विनोद, उपनिरीक्षक रवि कुमार व महिला उपनिरीक्षक सुमन के नेतृत्व में पटनी से पिलखनी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिलकाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले के दो वांछित आरोपी पटनी-पिलखनी रोड से सीकरी जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। तभी बदमाशों ने आम के बागे में पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरतार कर लिया। दबोचे गए बदमाशों में अमन उर्फ आर्यन पुत्र राजबीर सिंह उर्फ राजू निवासी बड़ी छाप्पुर थाना नकुड़ व कार्तिक पुत्र अमित निवासी छोटी छाप्पुर थाना नकुड़ शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, पांच जिंदा व चार खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल फोन, 2060 यपए की नगदी एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दबोचे गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चौरी, अवैध शस्त्र एवं अन्य मामलों में अनेक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *