जिला जूडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

Grand closing ceremony of district judo competition, winners honored

सहारनपुर। स्थानीय जिला जूडो प्रतियोगिता का शानदार और गरिमामयी समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन संस्था के संस्थापक सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता द्वारा किया गया।
शानदार तकनीक और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयुवर्गों के सर्वश्रेष्ठ जूडोकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इनमें वंश जैन, अमन साहू, पीहू पुनिया, आरव सैनी, एनी चौधरी, दक्षिता बड़वाला और उर्जित पंवार शामिल रहे।
प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन करने वालों में मुख्य खिलाड़ी बालक वर्गः उर्जित पंवार, आरव भारद्वाज, हिमांशु, आरव शर्मा, आरव सैनी, आदित्य कपूर, रुद्र प्रताप, अर्णव मौर्य, वंश चौटाला, अयान मक्कड़, अमन साहू, शाश्वत सिंह, अभय प्रताप सिंह, अर्पित कम्बोज, अथर्व पंवार एवं दिवेश कुमार। बालिका वर्गः वैष्णवी, गौरांगी, सुहाना, पूजा शर्मा, दक्षिता बड़वाला, सायरा बानो, वंशिका, पीहू पुनिया, आकाशी, श्रद्धा मित्तल और वर्तिका माल्यां रहे।
रजत पदक पर कब्जा जमाने वाले खिलाड़ियों में बालक वर्गः अन्वय सिंह, श्लोक गुप्ता, सतबीर, विवेक, कार्तिक सैनी, समर्थ अग्रवाल, दिव्यांश राणा, तरुण, अनमोल झा, अर्णव कुमार, आरव जैन, दक्ष राणा, रुद्र, उमंग वालिया, सार्थक एवं ध्रुव चौहान। बालिका वर्गः नितिका सैनी, सिमरन, मान्या वर्मा, नैंसी, वैष्वी गोयल, मान्या कपूर, गौरी, कनक, माही और अंशिका सैनी रहे।
कड़े मुकाबले में कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में बालक वर्गः शौर्य सेठी, आरिन मित्तल, अल्तमश, अर्णव शर्मा, आयुष्मान नारायण, तन्मय, हर्ष रावत, गुणवीर वर्मा, वंश, संध्या जैन, आदित्य राठी, कार्तिक पुरी, अभिषेक, मो. असदुल्लाह खान, सूर्यांश चौधरी, अनुराग गौतम, चौतन्य कर्णवाल, शौर्य मलिक, अथर्व, नैतिक, तन्मय सिंघल, निहाल, अक्षय कुमार सैनी, राघव सचदेवा, प्रथम, मयंक, सक्षम खेरा, अमन पुंडीर, हर्ष वर्धन और हर्षित सिंह। बालिका वर्गः यशस्वी चौहान, इशिका, एंजेल सैनी, वैष्णवी, दिव्यांशी, नंदिता, भूमि, वैष्वी, सिया, छाया, रूहानी वाधवा, श्रेया रानी, आरिफा सिदरा, श्रुतिपाल, प्राची, वनोरा, बिसमन कौर और ज्योति रही।
समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें पंकज बंसल, रंजन गुप्ता, अखिलेश मित्तल, कुलदीप शर्मा, दीपक जैन, राजीव जैन, मेघा मित्तल, गौरव चौहान, क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, डॉ. वीरेंद्र आजम, अशोक अनेजा, डॉ. रीता बोरा, निमित गुप्ता, नीलम अग्रवाल, दिग्विजय राणा, संजय गुप्ता, सोनू सैनी, जय अरोरा और सोनू सिंह आदि ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में निर्णायक (रेफरी) की भूमिका राजी शर्मा, वंदना सिंह, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र कुमार, कमलकांत पंवार, सूरज प्रताप सिंह, अर्णव गुप्ता, अमन झा, रिदम गुप्ता, तान्या सेठ, वंश जैन, माणिक त्यागी, नौशाद सैफी, दानिश असद और विक्रांत कम्बोज ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *