सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन (पंजी0) सहारनपुर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया आयकर भवन, कोर्ट रोड पर शुरू हुई,जिसमें चुनाव अधिकारी आर एस माथुर एवं विनय अग्रवाल जी को प्रत्याशियों द्वारा विधिवत नामांकन सौंप गए, नामांकन में अध्यक्ष पद पर प्रवीण सूरी,महासचिव अंकित गर्ग,कोषाध्यक्ष हरीश भटेजा, उपाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र वाधवा एवं मनोज बंसल सचिव पद पर उमंग जैन एवं ललित प्रजापति द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, चुनाव अधिकारी आर एस माथुर एवं विनय अग्रवाल द्वारा कहा गया आज सभी पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं, 14 में को नाम वापसी 15 में को स्क्रुटनी के उपरांत 18 में दिन सोमवार को चुनाव आयकर भवन, कोर्ट रोड पर संपन्न की जाएगी, संरक्षक राकेश जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा द्वारा कहां गया टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हेतु प्रक्रिया शुरू हो चुकी है सभी ने आज बढ़-चढ़कर नामांकन किया है, नए कार्यकाल में एक अच्छी टीम आए जो सभी को साथ लेकर अधिवक्ता हितों में उत्तम कार्य करें, ऐसी हमारी शुभकामनाएं है। नामांकन में चंद्रमोहन शर्मा एडवोकेट, राकेश जैन,एच के अरोरा, प्रियांक भारद्वाज,दीपक जैन,राम कुमार वर्मा, प्रवीण सूरी, अंकित गर्ग, हरीश भटेजा,उमंग जैन, ललित आदि सदस्यों उपस्थित रहे।
टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन