भाजपा की चुनावी जीत पर घंटाघर पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और झाल मुड़ी

Celebrations at the Clock Tower following BJP's electoral victory; party workers distributed sweets and Jhal Muri.

सहारनपुर। माता काली की पावन धरा व जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म भूमि पश्चिम बंगाल सहित असम पुडुचेरी तीनों प्रदेशों में प्रचंड जीत के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने की शुभ अवतार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर एकत्र होकर पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर मिठाइयां वे झाल मुरी खिलाकर बधाई दी।
इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत, टीएमसी-कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत पर देश में उत्साह का माहौल है आज विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य जश्न मनाया गया, मिठाइयां बांटी जा रही है और इस जनादेश को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताया गया।
पश्चिम बंगाल की जनता ने वर्षों से चली आ रही भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह से नकारते हुए विकास, सुशासन और सांस्कृतिक आत्मसम्मान के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जीत है, जो पारदर्शी शासन, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की अपेक्षा रखता है।
टीएमसी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों ने पश्चिम बंगाल को लंबे समय तक अराजकता, हिंसा और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया। जनता ने अब इनकी नीतियों और कार्यशैली को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि जनता अब खोखले वादों और भ्रम की राजनीति से ऊपर उठकर ठोस विकास और स्थिर नेतृत्व को चुन रही है।
महापौर अजय सिंह ने कहा कि यह जनादेश “नए भारत” की सोच को दर्शाता है, जहां विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों को भी समान महत्व दिया जाता है। पश्चिम बंगाल जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरती पर यह जीत पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश हे। पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि अब जनता अपनी जड़ों और पहचान के प्रति जागरूक हो चुकी है।
इसी के साथ, असम और पुडुचेरी में पुनः सरकार बनाने पर भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने लगातार विकास, शांति और स्थिरता के पक्ष में अपना विश्वास दोहराया है, जो राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह ने कहा पुडुचेरी में भी जनता ने सुशासन और जनहितकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए पुनः अवसर प्रदान किया है। महामंत्री उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें, ताकि भारत निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसार पर सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा, हेमंत धीमान, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, मनोज ठाकुर, दिनेश सेठी ,प्रवीण छाबड़ा महानगर मंत्री नीरज ठकराल बबीता सैनी ठाठ सिंह नितिन परमार सागर वर्मा अंकित जाटव जितेन सचदेवा मण्डल अध्यक्ष मनुज तायल विजय चौहान गोपाल महेंद्रत्ता, हनी वर्मा, जोगेंद्र लाला पार्षद राहुल झाम मनीष सचदेवा निशांत शर्मा जसबीर मोघा, मनोज जैन गौरव जैन राजकुमार कालरा कुलदीप पुंडीर, हैदर, जावेद सहित वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *