सरस्वती विहार स्कूल में गूँजी रामायण की चौपाइयां

Verses from the Ramayana Resounded at Saraswati Vihar School.

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित चुनेटी ग्राम के समीप सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा 30वां ज्ञानवर्धक “रामायण को जाने” प्रश्न मंच कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली, जहां छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ 100 से अधिक प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं द्वारा रामायण की चौपाइयों का सुमधुर प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। वहीं स्कूल के छात्र राघव छाबड़ा – पुण्य छाबड़ा द्वारा लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद की प्रभावशाली प्रस्तुति पर बच्चों ने जमकर तालियां बजाईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संस्था के महासचिव रवि बख्शी ने रामायण से जुड़े अनेक रोचक प्रश्न पूछे। जैसेकृरामायण में श्लोकों की संख्या 24,000, श्रीराम के धनुष का नाम ‘कोदंड’, कालनेमी दैत्य का वध हनुमान जी द्वारा, कुंभकरण की पत्नी ‘ब्रज ज्वाला’ तथा ‘सीता’ का शाब्दिक अर्थ ‘हल की नोक’कृइन सभी प्रश्नों के उत्तर बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दिए। प्रश्नोत्तरी में प्रति भाग लेने वाले आराध्या जुनेजा, नियति पवार ,वर्णन उपमन्यु, राघव राठौर ,आयरन राज सक्सेना, मयंक रोहिल्ला, सुगंधी कुकरेजा, अनुषा यादव, आयुष पवार, अविश रोहिल्ला, अक्षिता बंसल ,अनोखी चौधरी, अविका बिष्ट, देवराज पुंडीर, ध्रुव मनचंदा ,दीक्षा राठी को प्रमाण पत्र दिए गए! गुरुद्वारा रोड रामलीला के वरिष्ठ कलाकार मनोज शर्मा ने रावण के दमदार संवाद प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को रामलीला जैसा बना दिया। वहीं दास उद्धव कोदंड जी ने श्रीराम के संवाद सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक अमर गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण लाल अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि रामायण की नैतिक शिक्षा केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शन है। साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अरुण श्री ने भी बच्चों को माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने की प्रेरणा दी तथा ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान सारंग संस्था द्वारा संगीता शर्मा, संगीता झा, सरबजीत कौर, रीटा वर्मा, अमर गुप्ता एवं के.एल. अरोड़ा को उनके अमूल्य सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रामलीला के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए दास उद्धव कोदंड एवं मनोज शर्मा को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार देशवाल, संदीप सिंह राणा और गगन शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र छबीला ने की तथा सफल संचालन स्कूल की अध्यापिका श्री मती संगीता शर्मा व संस्था के महासचिव रवि बख्शी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *