अशोक प्रधान चुने गए डेहा बिरादरी के मुखिया

Ashok Pradhan was elected head of the Deha community.

सहारनपुर। लिंक रोड स्थित इन्दिरा कैम्प कॉलोनी में एक बिरादरी गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के संस्थापक ब्रिजेशकुमार एवं दिल्ली से सोंम चौधरी एवं विक्की चौधरी आये। सर्व समाज के मुखिया एवं डेहा बिरादरी के सम्मनित लोगों ने अशोक प्रधान को बिरादरी का प्रधान नियुक्त किया एवं पगड़ी, फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक प्रधान ने बताया कि आज मुझे बिरादरी के लोंगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं जिन्दगी भर खरा उतरूंगा एवं समाज के सुख-दुख में साथ दूंगा। डेहा एवं घुमन्तू जातियों के कल्याण के लिए राज्य से लेकर पार्लियामेन्ट तक इनके प्रमुख मुद्दों को ले जाने का कार्य करूंगा एवं इन शोषित पीड़ित व वंचित समाज के लोगों के लिए भारत सरकार से संविधान में विशेष दर्जा दिलाने का प्रयास करूँगा और इनको बिरादरी का अधिकार दिलाकर रहूँगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ नेता रोहित गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु रविदास सेना भारत ने बताया कि इन वंचित शोषित जातियों के कल्याण के लिए सड़क से लेकर पार्लियामेन्ट तक इनकी आवाज उठाने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर उन्होंने अशोक प्रधान को विशेष बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाल चौधरी ज्वालापुर से, लाल सिंह प्रधान, मुकेश चौधरी मुज्जफरनगर, नरेश चौधरी, सोनू चौधरी देहरादून। अमर पाल चौधरी सहारनपुर, नानू भगत, भौरा भगत, विनोद चौधरी, सुनील कुमार, रतन सिंह, कमल कुमार, मांगेराम, बिरजू मुरादाबाद, राजू गागट, विजय प्रधान बुलन्दशहर, शेखर चौधरी आगरा, सुनील चौधरी कानपुर, इन्द्र चौधरी हापुड़, काला प्रधान मेरठ, मनोज प्रधान आगरा, मुकेश प्रधान आगरा, लखन चौधरी आगरा, रवि सरपंच कानपुर, सतीश प्रधान सहारनपुर आदि गणामन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *