प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयों ने किया हवन-पूजन

BJP members performed a *havan* and prayers to mark the completion of Prime Minister Modi's 12 successful years in office.

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर भव्य हवन, पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक सेवाभाव के साथ कार्य करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को समर्पित रहा। कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, सुरक्षा एवं जनकल्याण की कामना की गई, साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
नगर विधानसभा क्षेत्र के नुमाइश कैंप स्थित पंचायती सुंदर मंदिर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर अजय कुमार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसी कड़ी में देहात विधानसभा क्षेत्र के जे.जे. पुरम स्थित मंदिर में भी एक विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया और भाजपा नेता योगेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ आहुति दी। इस मौके पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने श्अंत्योदयश् की भावना को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का काम किया है। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में उभरा है। भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री के श्विकसित भारतश् के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस भव्य आयोजन में पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, मंडल प्रभारी अनेश शर्मा व विक्रम शर्मा, सुनील गुप्ता, महानगर महामंत्री सुपनीत सिंह, उपाध्यक्ष योग चुग व संदीप रावत, मंत्री नीरज ठकराल व आरती शर्मा, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, कुसुम अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *