सहारनपुर। नशा माफियाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का श्ऑपरेशन सवेराश् लगातार सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। इसी कड़ी में थाना मंडी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है और वे लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में लिप्त थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परवेज की आरा मशीन वाले चौराहे से आगे 62 फुटा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने नाम मौ0 अहमद पुत्र फाजिल (निवासीः इस्लामाबाद, गली नंबर 2 खुदाना, थाना मंडी, सहारनपुर) इसके पास से 210 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई एवं शौकीन उर्फ तौसीन पुत्र समीम (निवासीः नई बस्ती हलालपुर, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर) बताये इसके पास से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पकड़े गए तस्करों का लंबा आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त शौकीन उर्फ तौसीन के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस, मारपीट और जालसाजी के 3 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त मौ0 अहमद (उर्फ मौ0 अली) के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके श्फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्सश् यानी यह माल कहाँ से लाते थे और आगे जनपद में किसे सप्लाई करते थे, इसकी गहनता से जांच कर रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
करोड़ों की चरस के साथ 2 तस्कर दबोचे