एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

SSP Abhinandan inspected the police line and checked the arrangements.

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की अनुशासन व्यवस्था एवं तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
इसके उपरांत एसएसपी अभिनन्दन ने अर्दली रूम लिया तथा पुलिस कर्मियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण करते हुए परिवहन शाखा, स्टोर, कैंटीन, जिम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, तत्परता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *