सहारनपुर। ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कुल मे ग्रीष्मावकाश से पूर्व अंतिम कार्य दिवस बड़े उत्साह उमंग और आनंद के साथ मनाया गया। विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन कक्षाओं में यलो डे , लेमन डे , सेन्स जोन ड़े तथा स्प्लेंश पुल पार्टी जैसी आकर्षक गतिविधियों ने बच्चों का दिन बेहद खास बना दिया। वहीं जूनियर एवं सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पुस्तक गतिविधि क्रिएटिव टास्क, समूह प्रस्तुतियाँ और मनोरंजक एक्टिविटीज के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। चेयरमैन प्रो. मोहम्मद कामिल ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान से नहीं, बल्कि ऐसी रचनात्मक एवं आनंदमयी गतिविधियों से भी होता है। प्रिंसिपल राफिया कामिल वाइस प्रिंसिपल जेबा गौर तथा मैनेजर मोनीश ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
बच्चों ने पूल पार्टी और खेल-कूद का उठाया आनंद