- सहारनपुर लौटने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम का भव्य स्वागत
सहारनपुर। श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम का श्मन चंगा जनसंदेश यात्राश् के सफल समापन के बाद दिल्ली से लौटने पर कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया कि इस जनसंदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक गुरु महाराज जी की शिक्षाओं और विचारों का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में आने वाले गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में यह विशेष यात्रा निकाली गई थी। गुरु महाराज का जो सबसे बड़ा और पवित्र संदेश हैकृश्मन चंगा तो कठौती में गंगाश्, उसी को सार्थक करने के उद्देश्य से उन्होंने 508 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का संकल्प लिया था, जो कि सकुशल और सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार सचिन गौतम, नाथीराम एडवोकेट, सुरेश पाल एडवोकेट, विपिन मौर्य, संजीव नौटियाल, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मन चंगा जनसंदेश यात्रा का सफल समापन