खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ‘वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी’ का शुभारंभ

'Vairagya Table Tennis Academy' launched to nurture sports talent

सहारनपुर। टेबल टेनिस को विशेष बढ़ावा देने के लिए सहारनपुर में टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
अकादमी के संस्थापक व टेबल टेनिस कोच अंश सभरवाल ने बताया की कोर्ट रोड़, सोफिया मार्किट के पास स्थिति वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन सहारनपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया, उन्होंने सहारनपुर में टेबल टेनिस खेल की अकादमी खोलने पर कोच अंश सभरवाल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
कोच अंश सभरवाल ने बताया कि वैराग्य टेबल टेनिस का शुभारंभ के अवसर पर जिला इंटर-स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों में प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अकादमी में उनके द्वारा व कोच उज्ज्वल मल्होत्रा के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और समय समय पर आयोजित होने वाली टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में भी खेलने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकादमी में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह अकादमी 11 मई 2026 से औपचारिक रूप से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर इंद्रा मल्होत्रा, रवि मल्होत्रा, निखिल वोरा, केशव वोरा, अखिलेश भार्गव, नाहिद समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *