शीतल पेय वितरण व मां अन्नपूर्णा भंडारा शिविर आयोजित

Soft drink distribution and 'Maa Annapurna Bhandara' camp organized.

सहारनपुर। शाश्वत मानव विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर गेट पर 17वें शीतल पेय वितरण एवं मां अन्नपूर्णा भंडारा शिविर का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल जल, शरबत तथा भोजन उपलब्ध कराया गया।
शिविर का शुभारंभ पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, महापौर अजय कुमार सिंह एवं डॉ. गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना मानवता की सच्ची मिसाल है। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों को शीतल जल, शरबत एवं प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम में नीरज शर्मा, प्रवीण चौधरी, संजय शर्मा, राजकुमार चौधरी, शाश्वत कुश, शाम्भवी, प्रज्ञा शर्मा, राधारानी, प्रदीप शर्मा, ईभव कुश, मंडल मंत्री मनीष कपिल, केशव दीक्षित, डॉ. राम कपिल, अमित चौहान, तृप्ति, कोमल प्रसाद, धर्मेश कपिल, शशि कुमार शर्मा, पूनम कपिल, विवेक कपिल, विभु, रजनीश सहगल, अभिषेक, राघव कुमार, मनोज कपिल, कृष्णा शर्मा, बबीता शर्मा, मीना शर्मा, नरेंद्र कश्यप, विवेक गोयल, हेमंत, डॉ. आर.एस. त्यागी, गगनदीप, अनुष्का शर्मा एवं मनमोहन शर्मा सहित अनेक सेवादारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *