धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की पालकी यात्रा

Baba Khatu Shyam's palanquin procession started with great pomp

सहारनपुर। राधा विहार चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम की भक्ति से होती है कष्टों की मुक्ति।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित खाटू श्याम पालकी यात्रा चिलकाना रोड वर्धमान कॉलोनी एवं हलालपुर में भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया और माला अर्पण कर श्याम बाबा एवं भक्तों का स्वागत किया गया इत्र वर्ष की गई और गुलाब के फूलों से बाबा का स्वागत किया गया।
खाटू श्याम महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम कलयुग के देव हैं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद फलित हो रहा है दिन प्रतिदिन खाटू श्याम के नाम की महिमा निरंतर जन् जन में बढ़ रही है खाटू श्याम की भक्ति जीव के लिए कल्याणकारी है खाटू श्याम का जीवन चरित्र सेवा का मार्ग अपनाने का संकेत देता है क्योंकि सेवा से बढ़कर कोई परमार्थ नहीं है निस्वार्थ सेवा से पाप कम करते हैं और पुण्य का शब्द संवर्धन होता है इसी कारण भगवान उसे पर कृपा करते हैं महाराज श्री ने कहा जो नियमित खाटू श्याम का ओम श्री श्याम देवाय नमः जप करते हैं खाटू श्याम उनके ऊपर अवश्य कृपा करते हैं उन्होंने कहा खाटू श्याम का चरित्र महान बलिदान का आधार है जीवन का सर्वाेच्च बलिदान करने से व्यक्ति को सम्मान शक्ति एवं वैभव प्राप्त होता है खाटू श्याम की शरण गति होने पर समस्त बधाओ से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर ओम कुमार सिंह लव सिंह मोंटी शर्मा हिमांशु शर्मा गोपाल कश्यप राजीव शर्मा प्रिंस राजपूत संजय राणा अनिल नारंग सनी कंबोज प्रदीप पांचाल अगम शर्मा दीपा ममता कुसुम देखा बबीता राजबाला तनु आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *