सहारनपुर। मंडल आयुक्त कार्यालय पर भारी संख्या में सफाई कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए संयुक्त मंडल आयुक्त भानु प्रसाद यादव को सफाई व्यवस्था का निजीकरण कर कंपनी को दिए जाने की तैयारी का विरोध किया और उनको ज्ञापन सोपा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से सफाई कर्मचारी नेता सोनी आजाद वाल्मीकि द्वारा ज्ञापन सौंपा ते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था कंपनी के हाथों में दिए जाने से कर्मचारियों का उत्पीड़न शोषण होगा वह रिश्वतखोरी कमीशन खोरी बढ़ेगी जिसको लेकर सफाई कर्मचारी भारी विरोध रोष है जो काम वर्तमान में 45 करोड रुपए में हो रहा है वही काम 78 करोड रुपए में करने की तैयारी की जा रही है जिससे नगर निगम व शासन को राजस्व हानी पहुंचेगी कुछ लोग अपने आप को फायदा पहुंचाने के लिए कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किये जा रही है जिसे कर्मचारी संगठन कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह हड़ताल प्रदर्शन करके पुरजोर विरोध करेंगे।
मौके पर भारी संख्या में उपस्थित रहे। धीरज आजाद, राम कुमार, गौरव प्रजापति, दीपक कुमार अनुज वाल्मीकि, अमन, कारण आदिवाल, दीपक बिरला, मनमोहन सूद, प्रमोद सुधा, रिंकू बिरला, अशोकेश्वर जी लक्ष्मण, आकाश बिरला, कमल चंचल आदि उपस्थित रहे।
सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन