मुन्ना लाल कॉलेज में गरजीं आरती शर्मा, जनाक्रोश के जरिए सपा-कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

Aarti Sharma Roars at Munna Lal College; Mobilizes Public Outrage to Brand SP and Congress as Anti-Women

सहारनपुर। महानगर के मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आज ष्जनाक्रोश महिलाष् अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की महानगर मंत्री आरती शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए आरती शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल दोहरे चरित्र वाले हैं और इनकी मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने कभी भी महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए ठोस कार्य नहीं किया। आरती शर्मा ने आह्वान किया कि आगामी चुनावों में देश की मातृशक्ति इन दलों को मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी शक्ति का परिचय देगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा नेत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने और नारी शक्ति को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की परिवारवादी मानसिकता कभी खत्म नहीं होगी, वे आम महिलाओं के बारे में नहीं सोच सकते।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री सारिका गुप्ता ने भी अपने विचार रखे और विपक्षी दलों की घोर निंदा की। कार्यक्रम में लक्ष्मी, मुस्कान, खुशी के साथ कॉलेज की अध्यापिकाएं और भारी संख्या में छात्राएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में विकास और महिला सम्मान के पक्ष में एकजुट होने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *