बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

City President Sheetal Vishnoi held a meeting with office bearers regarding preparations for the booth presidents' conference.

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, दिल्ली रोड पार्श्वनाथ सिटी में आगामी 22 जुलाई 2026 को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सम्मेलन की कार्ययोजना तैयार की।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत भाजपा का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। देहात विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन प्रातः 11 बजे विरासत वेंकट हॉल, मुजफ्फरनगर रोड, गागलहेड़ी में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष शामली सत्येंद्र तोमर उपस्थित रहेंगे। वहीं नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शाम 5 बजे सेठ गंगा प्रसाद जनमंच सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विजय शुक्ला उपस्थित रहकर बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, दिल्ली रोड पार्श्वनाथ सिटी में आगामी 22 जुलाई 2026 को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सम्मेलन की कार्ययोजना तैयार की। महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत भाजपा का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
देहात विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन प्रातः 11 बजे विरासत वेंकट हॉल, मुजफ्फरनगर रोड, गागलहेड़ी में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष शामली सत्येंद्र तोमर उपस्थित रहेंगे। वहीं नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शाम 5 बजे सेठ गंगा प्रसाद जनमंच सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर श्री विजय शुक्ला जी उपस्थित रहकर बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *