सहारनपुर। जनपद के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए गौरवशाली क्षण आने वाला है। इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन द्वारा सहारनपुर में श्प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार एवं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री सुषमा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और चैंपियनशिप 2 मई से 5 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मल्हीपुर रोड स्थित सन सिटी के पास श्रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉलश् में किया जाएगा।
इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें देश के लगभग 16 राज्यों से 150 से अधिक अनुभवी कोच और उभरते हुए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मार्शल आर्ट की बारीकियों और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए फ्रांस (यूरोप) से विशेष रूप से ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग प्राप्त होगी, जिससे भविष्य में भारतीय मार्शल आर्टिस्ट वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत धाक जमा सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुश्री सुषमा जी के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई है। यह आयोजन न केवल सहारनपुर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच भी प्रदान करेगा।
अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स का केंद्र बनेगा सहारनपुर