सहारनपुर। सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचारक गौतम खट्टर को गोवा पुलिस द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार करने और तुरंत रिहा करने की मांग को लेकर आज सार्वदेशिक आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सार्वदेशिक आर्य वीर दल के कार्यकर्ता हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए और जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गायत्री मंत्र के साथ आर्य समाज के वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए अपना विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियो ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि वैदिक धर्म प्रचारक गौतम खट्टर को 24 अप्रैल को गलत तरीके से गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर पूरे देश में आर्य समाज के लोग आक्रोशित हैं उनका आरोप है कि कुछ राष्ट् एवं सनातन विरोधी ताकतों ने षड्यंत्र के तहत सनातन की आवाज को दबाने की नीयत से भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से उन्हें गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कराया गया है जो सनातन के विरुद्ध षड्यंत्र है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गौतम खट्टर को रिहा नहीं किया गया तो आर्य समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगा। प्रदर्शन करने वालों में महिपाल आर्य अवनीश आर्य आचार्य विष्णु देव राजेश आर्य राम किशोर आर्य डॉ प्रीतम सिंह जगपाल आर्य महावीर आर्य नवीन आर्य समर सिंह मुकेश आर्य रणदीप समेत आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में सहारनपुर में प्रदर्शन