20 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

20 teachers were honored

सहारनपुर। घंटाघर स्थित सूर्य लोक होटल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षके संघ का वार्षिक अधिवेशन एवं संगठन का विस्तार शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक की अध्यक्षता और जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा के संचालन में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा जी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुल भूषण शर्मा ने कहा की सरकार एन एम सी लागू कर रही है स्कूल हम बनाएंगे और संचालन सरकार करेगी सरकार हमें बंधूआ मजदूर बनाना चाहती है और शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की जो अहम भूमिका थी उसे कुठाराघात किया जा रहा है उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है दुनिया के बहुत से प्रदेशों से बड़ा उत्तर प्रदेश है और राजस्व भी उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश का दुर्भाग्य है कि सबसे मजबूत सशक्त मुख्यमंत्री का प्रदेश सबसे गरीब प्रदेश है भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना आरटीई के गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति पूरे देश के अन्य सभी प्रदेशों से घ्450 कम दी जाती है अन्य प्रदेशों में उत्तर प्रदेश से चार गुना ज्यादा निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति दी जाती है इस प्रकार उत्तर प्रदेश के मुखिया से अनुरोध कर रहे हैं कि एक देश एक कानून के तहत अन्य प्रदेशों की तरह ढाई हजार से 4000 प्रति माह बच्चों को फीस प्रति पूर्ति दी जानए चाहिए उत्तर प्रदेश को भी घ्4000 प्रतिमाह फीस प्रतिपूर्ति दी जानी चाहिए।
शिक्षक नेता कुलदीप मलिक एवं नोएडा से आये सुधीर करनल ने कहा कि वर्तमान सरकार निजी स्कूलों की घोर विरोधी है सरकार को चाहिए निजी स्कूलों को प्रोत्साहित किया जाए निजी स्कूल का योगदान के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है।
इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए शामली से आए प्रतिक पवार को मंडल उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर से आए दिनेश वर्मा को भी मंडल सचिव बनाया गया है महानगर प्रभारी गययूर आलम को जिला महामंत्री बनाया गया है श्री ओम चौधरी को रामपुर मनिहारान का ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी को ब्लॉक बलिया खेड़ी का प्रभारी नियुक्त किया है बागपत से लोकेंद्र गयूर आलम बागपत प्रभारी बनाया गया है और एस के चौहान को बागपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया संजय कुमार को सरसावा ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विजय कुमार कांधला शामली विजयपाल कच्ची गाड़ी प्रतिक पवार सी के चौहान एस के चौहान लोकेंद्र कुमार इस अवसर पर पवन आचार्य कुमारी पायल प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट महामंत्री अरविंद शर्मा शामली से विजय कुमार जिला महामंत्री प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार प्रदेश प्रभारी धनंजय शर्मा मंडल अध्यक्ष सैनी मुजाहिद नदीम राशिद जड़ी अमरदीप प्रधान नारायण सिंह योगेश शर्मा मुकेश कुमार हंस कुमार केपी सिंह अनिल कुमार संजीव शर्मा सलमान खानव साजिद हसन महेश कुमार बाजोला दुष्यंत त्यागी सिवान विजयपाल दिनेश शिव कुमार मालियां जितेंद्र गोयल राजकुमार यशपाल पल्लवी श्रीमती चेतन श्रीमती उमा बतला नितिन शर्मा अजय धीमान विजय कुमार अभिषेक वैभव मीनू शर्मा संजीव शर्मा विक्रांत शर्मा गौरव शर्मा प्रमोद कुमार राजा कुमार जयपाल सिंह खतीजा तौकीर बरहन अली कुंवर पाल संदीप कुमार चंद्र किशोर पुष्पेंद्र निशांत अंजुम सती शर्मा साजिद अहमद फिरोज खान राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *