नगर निगम में फिर भड़का सफाई कर्मचारियों का विवाद

Dispute between sanitation workers flares up again in the Municipal Corporation
  • समझौते के बाद अपने ही नेताओं के खिलाफ की नारेबाजी
    सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का विवाद एक बार फिर उभरता दिखाई दिया। हाल ही में कई दिनों तक चली हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मी नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और इस बार उन्होंने अपने ही नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना था कि आंदोलन के दौरान नेताओं ने कर्मचारियों की मूल मांगों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया था, लेकिन समझौते के बाद कर्मचारियों के हितों को पीछे छोड़ दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि नेताओं ने अपनी बात तो मनवा ली, लेकिन सफाई कर्मियों की सबसे महत्वपूर्ण मांग वेतन बढ़ोतरी पर कोई ठोस निर्णय नहीं कराया गया।
    प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि मजबूरी में उन्हें फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि जिस आंदोलन में वे अपने नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए थे, आज उसी नेतृत्व से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि कर्मचारियों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। नगर निगम परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांग महीने में चार छुट्टी और 18000 रुपए वेतन जो सामने आ रही है रखी गई है जिसमें उनका चार दिन का आश्वासन दिया गया है जिसमें यह कहा गया कि आपकी मांग बोर्ड में रखी जाएगी हमें 4 दिन का समय दिया जाए लेकिन कर्मचारी भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं उनका कहना है की समस्या का समाधान एक-दो दिन में ही किया जाए स्थितियां सुधरता नजर नहीं आ रही है और हो सकता है कल एक बार फिर नगर निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *