एनसीसी कैडिटों ने किया ध्वजारोहण, निकाली जागरूकता रैली

NCC cadets hoisted the flag and took out an awareness rally.

सहारनपुर। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 उत्तर प्रदेश बालिका वाहिनी, एनसीसी, सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आर.के.माही के नेतृत्व एवं उनके मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देशानुसार मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल एवं विद्या देवी कन्या महाविद्यालय, जंधेड़ा समसपुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिससे सभी में देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना जागृत हुई।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में जागरूकता रैली भी आयोजित की गई तथा नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता एवं देशभक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने युद्ध से होने वाली हानि एवं विनाशकारी प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए शांति एवं मानवता बनाए रखने का संदेश दिया। कैडेट्स ने कहा कि युद्ध कभी भी राष्ट्र एवं मानवता के हित में नहीं होता, क्योंकि युद्ध केवल विनाश और बलिदान लाता है। साथ ही उन्होंने यह संदेश भी दिया कि भारत अपनी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सदैव सजग रहता है तथा देश के नागरिकों पर किसी भी प्रकार की गलत दृष्टि डालने वालों को भारत दृढ़ता से उत्तर देने में सक्षम है। कार्यक्रम के अंत में सभी एनसीसी कैडेट्स, प्रधानाचार्यों, एनसीसी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *