नगर निगम में 10 नामित पार्षदों ने ली शपथ

10 nominated councillors took oath in the Municipal Corporation

सहारनपुर। महापौर डॉ अजय कुमार ने आज नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में शासन द्वारा मनोनीत नामित दस पार्षदों को शपथ दिलायी और उनसे परस्पर समन्वय बनाते हुए महानगर के विकास में सहयोग देने की अपील की। शपथ ग्रहण करने वाले नामित पार्षदों में धनपाल कश्यप, मुरारी खेतवाल, मनीष सचदेवा, शिवमंगल सिंह, राजेश वालिया, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, राहुल झाम, निशांत वर्मा व अरुण गुप्ता शामिल रहे।
सभी नामित पार्षदों को एक सादे समारोह में महापौर डॉ. अजय कुमार ने शपथ दिलायी और महानगर के विकास में योगदान की अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शपथ के पश्चात महापौर डॉ. अजय कुमार, निगर विधायक राजीव गुबर व रामपुर मनिहारान विधायक देवंेद्र निम व महानगर भाजपा अध्यक्ष शीतल विश्नोई गोयल, उपसभापति मयंक गर्ग तथा पार्षद दिग्विजय चौहान और मुकेश गक्खड़ आदि अन्य पार्षदों ने सभी नामित पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने नामित पार्षदों को मंगल कामनाएं देते हुए कहा कि सभी नामित पार्षद नगर निगम बोर्ड की बैठकों में तो सहभागिता करेंगे ही साथ ही शहर के विकास, जनहित तथा सुशासन को भी एक नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके आने से निगम को नयी ऊर्जा और नयी ताकत मिलेगी। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि यह उन कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए स्वर्णिम क्षण है जिन्हें पार्षद के रुप में नामित होने का अवसर व सम्मान मिला है। उन्होंने सभी से एक दूसरे के साथ मिलकर परस्पर सामंजस्य बनाते हुए शहर के विकास में कार्य करने की अपील की।
विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सभी नामित पार्षद संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता है अतः उन पर अब विकास को गति देने की दोहरी जिम्मेदारी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने सभी नामित पार्षदों से आह्वान किया कि वे शहर को विकास की .ष्टि से आगे ले जाने और उसे सजाने-संवारने का काम करें। इस दौरान नगरायुक्त शिपू गिरि, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद व नामित पार्षदों के समर्थक शामिल रहे। संचालन सदन प्रभारी जेपी यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *