सहारनपुर को 613 करोड़ की सौगातः सीएम योगी ने किया 10 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

A gift of ₹613 crore for Saharanpur: CM Yogi inaugurates and lays the foundation stones for 10 major projects.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर को 613 करोड़ से अधिक की लागत वाली 10 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने जनपद के नगर और देहात विधानसभा क्षेत्रों के लिए घ्32 करोड़ की 07 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा घ्581 करोड़ की 03 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में सबसे प्रमुख 577.23 करोड़ की लागत से बनने वाला आई.एंड.डी. और 135 एमएलडी क्षमता का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) कार्य है, जिससे शहर के ड्रेनेज व जल प्रदूषण की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इसके अलावा जोनल ऑफिस, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, वर्किंग वूमन हॉस्टल और पांवधोई व ढमोला नदी के संगम पर रिटेनिंग वॉल जैसी बुनियादी सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चाबियां सौंपीः
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्रों को स्वीकृति पत्र दिए। कृषि व रोजगारः श्सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के स्वीकृति पत्र और ओडीओपी (व्क्व्च्) योजना के तहत हस्तशिल्पियों को टूलकिट वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को घ्6.73 करोड़ का डमी चेक (सीआईएफ फंड) सौंपा गया।
सीएम योगी ने 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले धारा 24 के अंतर्गत रोवर द्वारा पैमाइश अभियान का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। इस आधुनिक तकनीक से जमीन की वास्तविक स्थिति का सटीक निर्धारण होगा, जिससे मानवीय त्रुटियां और सीमा विवाद खत्म होंगे। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय लकड़ी के हस्तशिल्प (वुडन हैंडीक्राफ्ट) व अन्य उत्पादों की सराहना की।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए जब जज्बा होता है, तो उसका परिणाम सामने आता है। मजबूत विरासत पर ही सुदृढ़ विकास की आधारशिला रखी जा सकती है।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोरः पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित घ्12,000 करोड़ के इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से अब सहारनपुर के लोग मात्र 1.5 से 2 घंटे में दिल्ली पहुंच रहे हैं। बेहतर सड़कों से अर्थव्यवस्था को उड़ान मिल रही है। एयर कनेक्टिविटी और मेडिकल कॉलेजः सहारनपुर अब रेल और रोड के बाद एयर कनेक्टिविटी (सरसावा सिविल टर्मिनल) के लिए तैयार है। साथ ही स्थानीय मेडिकल कॉलेज के द्वितीय चरण के उन्नयन की आधारशिला रख दी गई है।
विपरीत हालातों में भी यहाँ के कारीगरों ने वुड कार्विंग (लकड़ी की नक्काशी) को जीवित रखा। आज यहाँ से घ्600 करोड़ से अधिक का एक्सपोर्ट हो रहा है। इसके साथ ही, मां शाकम्भरी देवी के भव्य कॉरिडोर और एलिवेटेड मार्ग का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को हर मौसम में सुलभ दर्शन होंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि चुनावी जनसभाओं के अलग, सीएम योगी पिछले 9 वर्षों में 28 बार सहारनपुर आ चुके हैं, जो इस क्षेत्र के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। वहीं संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और 9 लाख से अधिक नौजवानों को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी को गणेश प्रतिमा देकर स्वागत किया, जबकि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने उन्हें ओडीओपी के तहत निर्मित मां सरस्वती की काष्ठ प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, सांसदध्विधायकगण, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई समेत प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *