अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन

Yoga and Meditation Camp Organized on International Yoga Day

सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी (रजि0) की सहारनपुर शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2026 की थीम ‘‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग‘‘ के उपर वरिष्ठ नागरिकों की स्वस्थ्य आयु हेतू एक योग एवं ध्यान शिविर ज्वाला नगर स्थित सीता-राम मन्दिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था द्वारा यह योग दिवस कार्यक्रम मातृशक्ति को समर्पित किया गया, जिसका शुभारम्भ महिला सदस्यों द्वारा माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
योग शिविर में योगाचार्य गुलशन कुमार वरिष्ठ योगा एवं वैलनेस कन्सल्टेंट द्वारा साधकों को विभिन्न बिमारियों के निवारण हेतू अनेक योग आसन का अभ्यास कराया तथा विशेषतौर पर घुटनों, गठिया, सर्वाइकल के उपाय हेतू भी आसन कराये। संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग रखी गयी है, जो कि वरिष्ठ नागरिक होने की दिशा में सकारात्कम संदेश है। उन्होने कहा कि पूरे देश में वरिष्ठ नागरिक सरकार द्वारा समय समय पर दिये जाने वाले निर्देशों का अनुसरण करते हैं तथा इस योग दिवस को मनाने के लिये भी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा योगगुरू पदश्री भारत भूषण जी के सानिध्य में सर्वप्रथम प्रयास सहारनपुर में प्रथम कार्यक्रम आयोजित कर किया गया था। उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आज कल की भागदौड भरी दिनचर्या से अपने लिये कुछ समय निकालना चाहिए तथा योग व व्यायाम को अपने जीवन में सम्मिलित अवश्य करना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ मष्तिक्ष तथा स्वस्थ्य शरीर मिलकर ही लम्बी आयु की कुंजी है तथा जीवन काल में वरिष्ठ आवस्था तक पहुंचना ही एक दुर्लभ उपलब्धि है। योग शिविर में महानगर अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरूण सूरी, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अशोक गांधी, शालिनी अरोड़ा, संरक्षक आर0के0 जैन, यशपाल मलिक, प्रेम नाथ छोकरा, के0एल0 दावडा, विजय कुमार, गौकरण दत्त शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर सूर्यकान्त सिंह, रमेश चंद सैनी, सुभाष धमीजा, अशोक अरोडा, अशोक बजाज, सुपनीत सिंह, कपिल, प्रवीण छाबडा, मयंक, अनिल तलूजा, के0एल0 ग्रोवर, अशोक मलिक, हरपाल सिंह, अरूण प्रकाश शर्मा, मधु शर्मा, राम बहादुर यादव, सुमन बाला गुप्ता, उषा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *