शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए धर्मवीर खटाना बने सहारनपुर मंडल के चुनाव प्रभारी

Dharmveer Khatana appointed election in-charge for the Saharanpur division for the Teachers' MLC election.

सहारनपुर। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाणा को सहारनपुर मंडल (सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली) का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। यह आधिकारिक नियुक्ति पत्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी किया गया है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. नितिन तोमर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में पूरे मंडल स्तर पर चुनाव संचालन और रणनीति बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी धर्मवीर खटाणा को सौंपी गई है, जिसे संगठन में उनके बढ़ते राजनीतिक कद और सक्रिय नेतृत्व के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। समर्थकों का मानना है कि इस फैसले से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। अपनी इस नियुक्ति पर धर्मवीर खटाणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और पूरी निष्ठा के साथ रणनीति बनाकर शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *