सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर निवासी पीड़िता अर्चना ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । अर्चना का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुरालियों ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अर्चना ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 को हकीकत नगर निवासी स्व. आकाश मजीठिया से हुई थी। उसकी एक पांच साल की बेटी भी हैं। शादी के 6 साल बाद उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उसके एक महीने बाद से ही उसका ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट व गाली गलोच करने लग गया। इतना ही नहीं उसे कई बार घर से निकालने की कोशिश भी की गई। पीड़िता का कहना था कि उसके जेठ द्वारा उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की भी की गई, जिसका मैने विरोध किया तो जेठ के दोस्त ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी तो तुम्हें इस घर में नहीं रहने दिया जाऐगा। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष द्वारा उसके कपड़े भी जला दिए गए। विगत 11 जुलाई को उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसे उसकी पुत्री के साथ घर से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया गया। जिस पर पीड़िता द्वारा रात को 112 को फोन कर बुलाया गया और थाना सदर बाजार में एक प्रार्थना पत्र भी आरोपियों के खिलाफ दिया गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपनी और पुत्री की सुरक्षा के साथ ही दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाई करने की गुहार लगाई।
विधवा ने ससुरालियों पर लगाया घर से निकालने व संपत्ति हड़पने का आरोप