दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा साप्ताहिक सत्संग का आयोजन

Weekly Satsang organized by Divya Jyoti Jagrati Sansthan

सहारनपुर। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान द्वारा द्वारा सत्संग आश्रम, सहारनपुर में साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री पूजा भारती जी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत किया।
साध्वी जी ने अपने प्रवचन में बताया कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मा की जागृति और परमात्मा की प्राप्ति है। उन्होंने एक सुंदर श्लोक के माध्यम से सतगुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा “सतगुरु की महिमा अनंत है , अनंत किया उपकार। लोचन अनंत उघाड़िया, अनंत दिखावनहार। इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने बताया कि सतगुरु अपने शिष्य के जीवन में अज्ञानता का अंधकार दूर कर दिव्य ज्ञान का प्रकाश भरते हैं। वे साधक के आध्यात्मिक नेत्र खोलकर उसे परमात्मा के साक्षात अनुभव की ओर ले जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बिना गुरु के मनुष्य का जीवन उसी प्रकार भटकता है जैसे बिना पतवार की नाव सागर में दिशा खो देती है। सतगुरु ही जीवन को सही मार्ग प्रदान करते हैं और आत्मसाक्षात्कार का रास्ता दिखाते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सत्संग का रसपान किया और अपने जीवन में गुरु के मार्गदर्शन को अपनाने का संकल्प लिया। संस्थान द्वारा समय-समय पर ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *