सहारनपुर। रविवार को जनपद के 25 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न हो गई। परीक्षा के दौरान मंडलायुक्त, डीएम एवं एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश शासन द्वारा 14 व 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा करानी सुनिश्चित की गई थी। इसी तहत आज रविवार को दूसरे दिन परीक्षा दो पालियों में निर्धारित 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न कराई। इस दौरान मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जे.वी. जैन इंटर कॉलेज और जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। सभी 25 केन्द्रों आर्य कन्या इण्टर कॉलेज खालापार मटियामहल, बीडी बाजोरिया इण्टर कॉलेज बेहट रोड, बीएचएस इण्टर कॉलेज मिशन कम्पाउण्ड, गौरी शंकर इन्द्रपाल सिंह इण्टर कॉलेज दिल्ली रोड, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज लिंक रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज कैलाशपुर, राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट, गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज गांधी पार्क, गुरूनानक इण्टर कॉलेज अम्बाला रोड़, एचएवी इण्टर कॉलेज मातागढ कलसिया रोड़, इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज आतिशबाजान कम्बोह का पुल, इस्लामिया इण्टर कॉलेज ईदगाह रोड, जेवी जैन इण्टर कॉलेज मातागढ कलसिया रोड, जेबीएस हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज रायवाला, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, जनता इण्टर कॉलेज अहमदपुर ब्राहम्ण पिलखनी अम्बाला रोड, महाराज सिंह कॉलेज चकरोता रोड, मुन्नालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज चिलकाना रोड़, राजकीय इण्टर कॉलेज कमेला रोड़, एसबीबीए इण्टर कॉलेज नियर धोबी घाट, एसडी इण्टर कॉलेज चकरोता रोड़, एसएएम इण्टर कॉलेज नियर घण्टाघर देहरादून रोड़, एसबीपी राजकीय गर्ल्स पोलिटेक्निक देहरादून रोड कुम्हारहेडा कैलाशपुर, श्री दिगम्बर जैन कन्या इण्टर कॉलेज छत्ता बारूमल एवं सियाराम इण्टर कॉलेज दिनारपुर गागलहेड़ी में दोनों पालियों परीक्षा निर्विघ्न, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई गई। मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी उपस्थित रहे। परीक्षा के अंतिम दिन दूसरी पाली के बाद महानगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। परीक्षार्थी परीक्षा देने के बाद रोडवेज, रेलवे स्टेशन व अन्य माध्यमों से अपने गंतव्य को दौड़ते नजर आए। इस दौरान रेलवे विभाग ने अतिरिक्त ट्रेनों एवं उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी थी।
More Related Articles
राधा कुंज मौनित्र परिवार ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व
सहारनपुर। राधा कुंज मौनित्र परिवार (कंपनी) द्वारा बैसाखी पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम…
के.एल. अरोड़ा बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के सम्बन्ध में चयन समिति…
शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए धर्मवीर खटाना बने सहारनपुर मंडल के चुनाव प्रभारी
सहारनपुर। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज…