नगर विधायक ने किया अंडर 12 क्रिकेट समर कप 2026 का उद्घाटन

City MLA inaugurates Under-12 Cricket Summer Cup 2026.

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 12 क्रिकेट समर कप 2026 का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर के द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन बढ़ाया। टूर्नामेंट का आयोजन करने पर उन्होंने आयोजको के प्रयासों की प्रशंसा की।
टूर्नामेंट में पहला मुकाबला अंबेडकर स्टेडियम और एसबीबीए की टीमों के बीच खेला गया।
एसबीबीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 260 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम एसबीबीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। मैच में मेन ऑफ द मैच हर्ष बचेती बने। शानदार प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के आकांशु को श्फाइटर ऑफ द मैचश् के सम्मान से नवाजा गया।
टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला इस्लामिया क्रिकेट अकैडमी और ब्राउनवुड क्रिकेट अकैडमी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इस्लामिया क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 13.4 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राउनवुड क्रिकेट अकैडमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8.3 ओवर में 74 रन बनाकर मैच 07 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच आहिल को दिया गया। रहबर को फाइटर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया। टूर्नामेंट में अवनी स्पोर्ट्स का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर स्टेडियम क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा ,अश्वनी श्रीवास्तव, अजीम , रमीज, रक्षित एवं कई सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *