सहारनपुर। थाना फतेहपुर, सहारनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गयी। जानकारी के अनुसार गत 23 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बावत अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजी.त किया गया। दौराने विवेचना मुकदमें में नासिर पुत्र कलाम निवासी प्लाट न0 18 उमर छोल झाबरपाडा नाला सोपारा थाना पेल्हर जनपद पालघर महाराष्ट्र का नाम प्रकाश मे आया और अपहर्ता की बाद बरामदगी बयानो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 64(1) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
एसएसपी ने घटना के तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरतारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना हाजा पर मुकदमे से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त नासिर पुत्र कलाम निवासी प्लाट न0 18 उमर छोल झाबरपाडा नाला सोपारा थाना पेल्हर जनपद पालघर महाराष्ट्र को दिल्ली देहरादून हाईवे के पास छुटमलपुर कट से गिरतार किया गया।
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त दबोचा