सहारनपुर। ग्राम प्रधान चुनाव को सरकार द्वारा पीछे कर दिए जाने के रंजिशन मामले सामने आने लगे हैं आज दिन दहाड़े एक ग्राम प्रधान पति पर हमला कर उसे लहुलवान कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने पुलिस कार्रवाई में देरी करने और उपचार में भी देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विपक्षियों को बचाना चाहते हैं।
पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न कराकर पीछे कर दिए जाने के बाद चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों में मौजूदा प्रधान के प्रति रंजिश के मामले सामने आने लगे हैं आज थाना देहात कोतवाली के ग्राम चंदरौरली के प्रधान पति शाह फैसल अपने साथी मोहम्मद नदीम के साथ लगभग 10ः30 बजे सुबह गांव से किसी कार्य के लिए बाहर जा रहे थे किसी बीच गांव से बाहर निकलते ही हमला बोल दिया। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान शाह फैसल से कुछ लोग रंजिश रखते हैं और आज उसी के तहत उन पर हमला किया गया है हमले की जानकारी मिलते ही मोहम्मद नदीम मोहम्मद उस्मान सत्तार भूरा मौके और पहुंचे और वह मुश्किल से बचाया आरोप है कि मुकर्रम अली जियाउर रहमान पुत्रगण मास्टर निवासी गांव चंदौली ने हमला किया है। हमले की जानकारी मिलते ही नव दृष्टि नवयुग ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया थाना देहात कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की संजय वालिया ने कहा कि पुलिस हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जानबूझकर विलंब कर रही थी दबाव के बाद ही हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसके बाद वह घायल ग्राम प्रधान को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। प्रधान संजय वालिया का आरोप है कि चिकित्सालय में भी चिकित्सा उपचार में जानबूझकर देरी कर रहे थे ताकि विपक्षियों को बचाया जा सके। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पर इस प्रकार के हमले रोके जाएं और हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो । अन्यथा ग्राम प्रधान आंदोलन कर धरना देने को मजबूर होंगे इस दौरान प्रधान अशलूब अब्दुल सलाम मोहम्मद रिजवान गुय्यूर आलम टीनू जिला चिकित्सालय में मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, हालत गंभीर