एसबीआई पेंशनर्स सम्मान समारोह में अनुभवी कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन

Veteran employees felicitated at the SBI Pensioners' Felicitation Ceremony.

सहारनपुर। स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, इकाई द्वारा पेंशनर मिलन समारोह एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पेंशनर बैंक ही नहीं बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर हैं और अपने अनुभवों से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बैंक की नई सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित ओएसिस होटल में आयोजित समारोह में मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार ने सहारनपुर शाखा में स्थापित वेल्थ सेंटर की जानकारी दी, जबकि मुख्य प्रबंधक मंगल पाण्डेय ने एसएमएसई ग्राहकों को बैंक से जोड़ने का आह्वान किया। दिल्ली से आए एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक टंडन, कोषाध्यक्ष तिलक राज तथा संयुक्त सचिव के.जी. दीवान ने सहारनपुर इकाई के सामाजिक कार्यों और वार्षिक पत्रिका ‘सम्पर्किका’ की सराहना की।
समारोह में 65, 75 एवं 80 वर्ष के पेंशनरों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आर.के. गुप्ता, आर.के. सैनी एवं यशपाल मलिक को ष्लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डष् और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अध्यक्ष आर.के. भटनागर ने पेंशनरों के हितों, चिकित्सा सुविधाओं और बीमा योजनाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
सचिव एस.डी. शर्मा ने सहारनपुर इकाई के 30 वर्ष पूरे होने पर सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और सभी सहयोगियों का आभार जताया। सहायक महाप्रबंधक एवं मुख्य चुनाव अधिकारी यतीन्द्र मोहन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में रणवीर सिंह, रामकुमार सिंह (उपाध्यक्ष), अनिल शर्मा, संजय शर्मा (सह-सचिव), अरुण बंसल (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), प्रदीप शर्मा (कोषाध्यक्ष) तथा आर.पी. शर्मा (उप-कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में के.जी. माहेश्वरी, राजकुमार सैनी, सुधीन कुमार जैन, अनिल जैन, अनिल सिंघल, बृजमोहन शर्मा, एम.पी. शर्मा, अशोक शर्मा, वाई.पी. शर्मा, जयशंकर शर्मा और विजय सब्बरवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन व मंच संचालन यशपाल मलिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *