लाखों की चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

Two smugglers nabbed with charas worth lakhs.

सहारनपुर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा दृ नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ बन्टी करनवाल पुत्र अतर सिंह निवासी रामनगर, मल्हीपुर रोड, थाना कोतवाली देहात तथा रवि उर्फ विक्की पुत्र धनराज निवासी नवाबगंज रोड, शहंशाह डेरी, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने विकास के कब्जे से 160 ग्राम तथा रवि के कब्जे से 140 ग्राम अवैध चरस बरामद की। कुल 300 ग्राम चरस की बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में मु0अ0सं0 328ध्2026 के तहत धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास उर्फ बन्टी के खिलाफ पहले से चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रवि उर्फ विक्की के खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल महबूब अली तथा कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *