आर्य समाज हकीकत नगर ने मनाया 71वां स्थापना दिवस

Arya Samaj Haqiqat Nagar celebrates 71st foundation day
  • वैदिक यज्ञ और ओजस्वी विचारों से गुंजायमान हुआ प्रांगण
    सहारनपुर। आर्य समाज हकीकत नगर का 71वां स्थापना दिवस श्रद्धा, अपार उत्साह और वैदिक परंपराओं के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर्य समाज से जुड़े पदाधिकारियों, विद्वानों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं देववाणी के पावन मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। समारोह में पहुंचे मुख्य वक्ता एवं वैदिक विद्वान आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य समाज सदैव सत्य, उच्च शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सुधारों का ध्वजवाहक रहा है। वहीं, आचार्य ऋषिपाल पथिक ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति और ओजस्वी उपदेशों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को वैदिक संस्कृति को अपने जीवन में ढालने का संदेश दिया।
    आर्य समाज के संरक्षक महावीर आर्य ने बताया कि 71वें स्थापना दिवस पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गहरी आस्था प्रकट की। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, मानव सेवा, नैतिकता और सामाजिक जागरूकता की अलख जगाना है। समारोह को सफल बनाने में सुभाष चंद्र त्यागी, आदित्य कुमार आर्य, अजय कुमार कंसल, सत्यपाल सिंह चौहान, गुलशन नरूला, अनिल चौहान एडवोकेट, राजेंद्र सिंह चौहान, सतीश कुमार आर्य, नितिन रोहिल्ला और दीपक नरूला सहित अनेक गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *