सहारनपुर। संगठन दिशा निर्देश अनुसार सहारनपुर नगर विधान सभा के मियूल्सिपल शक्ति केंद्र पर भाजपा महानगर मंत्री आरती शर्मा मुख्य रूप प्रभारी होने के नाते रही, जिसमें आगामी कार्यक्रमों के विषय पर चर्चा करते हुए कहां भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करता है और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करता है जितने भी अभियान आते हैं। सभी निष्ठा पूर्वक मिलजुल कर कार्य करते हैं। तब जाकर के एक कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित भाव से कार्य करता है। शक्ति केंद्र पर आज पूरे भारत में बैठकर हो रही हैं और अपना बूत सबसे मजबूत की प्रक्रिया हमें करनी है। सभी के घरों को चिन्हित करके वोट बनाने का कार्य करना है और जिनका वोट बन गया है उन वोटो को ठीक करना है नए फार्म भरवाने हैं ताकि कोई भी वंचित न रहे जो वोट ना दे सके किसी सामाजिक क्षेत्र एवं हमारे स्थानीय जितने भी कार्य करता है एक साथ अपने बूत को मजबूत करने का कार्य करें। पूर्व मंत्री संजय गर्ग जीने भी अपने बूत सबसे मजबूत का नारा लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और धरातल पर निकाल कर सभी कार्य पूर्ण करने के लिए कहा जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शशि वालिया मंडल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष योग जुग, मंडल उपाध्यक्ष संजय शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मित्र सेन, मंडल अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सभी भाई बंधु उपस्थित रहे।
म्युनिसिपल शक्ति केंद्र पर भाजपा की अहम बैठक, आगामी अभियानों और नए वोट बनाने पर हुई चर्चा