थाना मंडी पुलिस ने दबोचे तीन सट्टेबाज

Mandi Police apprehend three bookies.

सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को गिरतार कर उनके कब्जे से नगदी व सट्टा पर्ची, गत्ता व पेंसिल बरामद कर ली। मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी व उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने चैकिंग के दौरान तीन सट्टेबाजों आसिफ पुत्र इमरान निवासी इंद्रा चौक थाना मंडी, सलमान पुत्र इरफान नूर बस्ती थाना कोतवाली नगर व उस्मान पुत्र नजरूद्दीन निवासी खाताखेड़ी थाना मंडी को चाय की दुकान के पास से गिरतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गत्ता, सट्टा पर्ची, 3 सट्टा पर्ची, एक पेंसिल व 4800 रूपए की नगदी बरामद कर ली। पुअिलस ने आरोपियों का जुआ अधिनियम की धारा-13 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *