संसद भवन पहुंचे सहारनपुर के व्यापारी

Traders from Saharanpur reached the Parliament House.
  • सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज खान ने किया जोरदार स्वागत
    सहारनपुर। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) सहारनपुर का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन (लोकसभा) का भ्रमण करने पहुंचा। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल के कुशल नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल की सहारनपुर के माननीय सांसद इमरान मसूद एवं एमएलसी शाहनवाज खान ने लोकसभा परिसर में अगवानी की।
    इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज खान को शाल ओढ़ाकर एवं पटका पहनाकर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया। संसद भ्रमण के दौरान सहारनपुर से आए व्यापारियों, उद्यमियों और महिला उद्यमियों को देश की सर्वाेच्च लोकतांत्रिक संस्था की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिला। प्रतिनिधियों ने भारत की संसदीय व्यवस्था, नीति-निर्माण प्रक्रिया और राष्ट्रीय विकास में संसद की महत्वपूर्ण भूमिका का अवलोकन किया।
    प्रतिनिधिमंडल में 50 से अधिक व्यापारियों और उद्यमियों में महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महानगर महामंत्री इंजी0 अजय शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, सुरेंदर क्वात्रा, विजय कुमार तनेजा, दीपक रहेजा (पार्षद वार्ड 29), ताजेन्दर तनेजा, देवशरण आहूजा, संजय बठला, राकेश ढींगरा, मनीष गाँधी, पंडित अरुण कोडिन्य, रमित चुघ, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, गौरव अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुनील भगत, अजय कुमार जैन, आलोक मित्तल, शुभम जैन, केतन गुप्ता, विभोर गर्ग, अमित कुमार अग्रवाल, गौरव गुप्ता, दीपक गुप्ता, शलभ राय, गौरव गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, विनोद मल्होत्रा, अनुरक्त राय, सजल गोयल, अभिनव मित्तल एवं ओम अग्रवाल आदि शामिल रहे।
    महिला उद्यमियों की प्रमुख उपस्थितिः अवनि गोयल, लावण्या गोयल, अलका गुप्ता, मोनिका गोयल, मीनू मित्तल, पूनम सिंघल, नीति गुप्ता, अंजलि मल्होत्रा, मुक्ता गर्ग और अनुष्का राय सहित कई महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *